फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दुल्हन करती रही इंतजार, बिना कार दूल्हे ने किया बरात लाने से इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू में दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा, जिस कारण निकाह की सभी तैयारियां धरी रह गईं। हाथों में मेहंदी लगाए दुल्हन इंतजार करती रही, परिजनों ने दूल्हल्की मिन्नतें भी कीं, लेकिन दूल्हा नहीं माना। परिजनों ने शहर कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव खेड़ीकरमू निवासी एक व्यक्ति की दो बेटियों का रविवार को निकाह होना तय हुआ था। बड़ी बेटी की बरात बागपत के असारा से और छोटी बेटी की बरात कैराना से आनी थी। बड़ी बेटी की बरात समय पर पहुंची और निकाह की सभी रस्में पूरी हुईं, लेकिन छोटी बेटी की बरात नहीं पहुंची।
विज्ञापन

दुल्हन के पिताने बताया कि निकाह से एक दिन पहले शनिवार की देर रात दूल्हा व उसके परिवार के लोगों ने फोन पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और दहेज में कार की मांग की। कार न देने पर बरात लाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

रात में ही दुल्हन के पिता और परिजन दूल्हे के घर कैराना पहुंचे और बरात लाने के लिए कई घंटे तक मिन्नतें कीं, लेकिन दूल्हे और उसके परिवार के लोगों दिल नहीं पसीजा। फिर भी रविवार को पूरे दिन परिजन व दुल्हन बरात आने का इंतजार करते रहे, लेकिन बरात नहीं आ पाई। बरात न आने से दुल्हन के साथ पूरा परिवार दुखी है। पीड़ित परिजनों ने सोमवार को शहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें