फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सड़क हादसे में मारे गए युवक के शव को सुपुर्दे खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चौसाना। क्षेत्र के गांव भड़ी मुस्तफाबाद निवासी युवक सलीम (24) के शव को गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक किया गया। युवक की मंगलवार शाम को जिला मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
गांव भड़ी मुस्तफाबाद निवासी सलीम ट्रैक्टर ट्राॅली पर पराली ढुलाई के काम में मजदूरी करता था। मंगलवार शाम को सलीम अपनी पत्नी वसीमा और आठ माह की बेटी के साथ बाइक से जिला मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के गांव रियावली नंगला में साले की शादी में जा रहा था। जब वह बुढ़ाना से पहले सब्जी मंडी के पास पहुंचा तो, पीछे से पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सलीम की ही मौत हो गई थी। उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई, जबकि मासूम बच्ची बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव गांव लाया गया। इसके बाद गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे खाक किया गया। मृतक के पिता इंतजार ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें