फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ के जवान का पार्थिव शरीर गांव नहीं पहुंचा. परिजन कर रहे इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएफ के जवान का पार्थिव शरीर गांव नहीं पहुंचा. परिजन कर रहे इंतजार
विज्ञापन

शामली। गांव लांक निवासी बीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार को भी गांव नहीं लाया जा सका। परिजन बेटे के अंतिम दर्शनों के लिए टकटकी लगाए बैठे रहे। पूरे गांव में शोक की लहर है। आसपास के गांवों के लोग परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

गांव लांक निवासी विकास कुमार (25) पुत्र भंवर सिंह कश्यप बीएसएफ में कांस्टेबल के पद वर्तमान में पश्चिमी बंगाल में नदिया जिले के सीमानगर में तैनात थे। रविवार की रात परिजनों को बीएसएफ अधिकारियों ने फोन कर गोली लगने से विकास की मौत होने की सूचना दी थी। मंगलवार को भी जवान का शव गांव नहीं लाया जा सका। जवान के चचेरे भाई कमल नयन ने बताया कि बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि रात में किसी समय फ्लाइट से दिल्ली पहुंचेंगे। जवान का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह चार बजे तक गांव लाए जाने की संभावना है। बीएसएफ जवान के पिता भंवर सिंह कश्यप, मां मानो देवी, बहनें सुशीला और बबीता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल भी गांव में पहुंचे। उन्होंने जवान के परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें