शामली के कैराना में जीशन का फाइल फोटो। जिसकी बिजली गिरने से मौत हो गई।
- फोटो : SHAMLI
कैराना। जनपद मुजफ्फरनगर के शुक्रताल के गंगा खादर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बिजली गिरने से कैराना क्षेत्र के गांव नगला राई के दो सगे भाइयों की मौत हो गई जबकि परिवार के लोग झुलस गए। शनिवार शाम दोनों भाई के शव उनके गांव पहुंचे, जहां गमगीन माहौल में शवों को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
गांव नंगलाराई निवासी सालून मल्लाह प्लेज लगाने के लिए शुक्रताल के गंगा खादर क्षेत्र में परिवार सहित गया था। वह वहीं पर झोपड़ी डालकर रह रहा था। शुक्रवार रात करीब 9 बजे झोपड़ी पर बिजली गिर गई। बिजली गिरने से सालून के पुत्र 15 वर्षीय नाजिम और 12 वर्षीय जीशान की मौत हो गई। इस हादसे में सालून व उसकी पत्नी, एक छोटा बेटा और तीन बेटियां झुलस गई। शनिवार शाम करीब चार बजे दोनों भाईयों के शव गांव नगला राई लाए गए। दो सगे भाईयों का एक साथ जनाजा उठते ही पूरे गांव के लोग रो पड़े। बेटों की मौत पर माता-पिता और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। देर शाम गमगीन माहौल में कब्रिस्तान में दोनों शव सपुर्द-ए-खाक किए गए। ग्राम प्रधान युसूफ ने बताया कि सालून मल्लाह के दो बेटों की बिजली गिरने से मौत हो गई थी। दोनों के शव गांव में लाकर सुपुर्द ए खाक किए गए है।