फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में अमन का माहौल, पुलिस का फ्लैग मार्च, गश्त जारी

विज्ञापन
जलालाबाद में गस्त करते एएसपी व पुलिसकर्मी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
जनपद में अमन का माहौल, पुलिस का फ्लैग मार्च
विज्ञापन

शामली। नागरिकता कानून संशोधन को लेकर प्रदर्शन के बाद से जनपद में शांति का माहौल है। सभी बाजार खुले हैं और लोग अपनी दिनचर्या में व्यस्त हैं। एहतियात के तौर पर पुलिस की गश्त और फ्लैग मार्च जारी है। चौराहों और मिश्रित आबादी में ड्यूटी लगी हुई है। फिलहाल ड्यूटी में किसी तरह की कोई ढील नहीं दी गई है।
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पांच दिन पहले शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शामली के आजाद चौक में भीड़ ने प्रदर्शन किया था। इसी तरह कैराना में भी लोगों ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद से जिले में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया था। जिले में शांति है, लेकिन इसके बाद भी पुलिस एहतियात बरत रही है। मंगलवार को भी सभी बाजार सामान्य तरीके से खुले रहे। लोग अपनी दिनचर्या में व्यस्त रहे। जनपद में इंटरनेट सेवा भी सोमवार शाम से चालू हो गई थी। शहर के प्रमुख चौराहों पर और मिश्रित आबादी में पुलिस की ड्यूटी लगी हुई है।
विज्ञापन

आजाद चौक में 60 लोगों पर मुचलका पाबंद की कार्रवाई
शामली में आजाद चौक में पांच दिन पहले जुमे की नमाज के बाद हुए प्रदर्शन के बाद खुराफातियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदर्शनकारियों की पहचान करने के लिए वीडियो क्लिप की मदद ली जा रही है, जिसमें कई लोग चिह्नित हो चुके हैं। इसके अलावा हल्का इंचार्ज, बीट कांस्टेबल और लोकल इंटेलीजेंस यूनिट को भी प्रदर्शन कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों की जानकारी करने और खुराफातियों पर नजर रखने के लिए लगाया गया है। एएसपी ने बताया कि आजाद चौक में करीब 60 लोगों पर मुचलका पाबंद की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जलालाबाद क्षेत्र में निकाला गया फ्लैग मार्च
जलालाबाद कस्बे में मंगलवार को एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस और पीएसी बल के साथ पुलिस चौकी से पाल मार्केट, नया बाजार, बंबा चौक, कटेहरा चौक, नया बस स्टैंड, नीलग्रान चौक, मदरसा मिफ्ता उल उलूम से होते हुए वापस पुलिस चौकी पर पहुंचे। एएसपी ने फ्लैग मार्च के दौरान जगह-जगह रुककर लोगों से आपसी भाईचारे को बनाए रखने का अनुरोध किया। एएसपी ने जनसंवाद करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कस्बे के बाजार पूरी तरह खुले रहे। इस दौरान सीओ. भवन अमित सक्सेना, एसओ भवन संदीप बालियान, चौकी प्रभारी पवन कुमार सैनी, एसआई जीतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें