फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दूसरे दिन भी कृषि विभाग की टीम ने की छापामारी, चार को नोटिस दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रतिबंधित कीटनाशकों की बिक्री करने वालों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शासन के दस कीटनाशकों पर बैन लगाने के बाद भी इनकी बिक्री करने वालों की तलाश में कृषि विभाग की टीमों ने 10 दुकानों पर छापामारी की। साथ ही चार को नोटिस दिए गए।
अमर उजाला ने 20 सितंबर के अंक में कीटनाशकों पर प्रतिबंध... जितना चाहे ले लो पर किसी से कहना मत नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें खुलासा किया था कि शासन द्वारा बैन लगाने के बाद भी जिलेभर के विक्रेता बैन कीटनाशकों की बिक्री कर रहे हैं। वहीं विभागीय अधिकारी भी कोई ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी प्रदीप यादव ने बताया कि शामली, कांधला, जलालाबाद में 10 दुकानों पर छापामारी की गई। अभिलेख पूर्ण नहीं रखने के कारण चार को नोटिस जारी किए गए। कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


-60 दिनों के लिए लगाया गया प्रतिबंध
जिला कृषि अधिकरी के अनुसार ट्राइसाइकलाजोल, ब्रुप्रोफिजेन, एसीफेट, क्लोरापाइरीफॉस, हैक्साकोनोजॉल, प्रोपिकोनाॅजोल, थायोमेथाॅकसाम, प्रोफेनेफॉस, इमिडाक्लोप्रिड पर 60 दिनों के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। विक्रेताओं से कहा गया है कि इन कीटनाशकों को कृषकों के बीच बासमती धान में प्रयोग हेतु विक्रय न किया जाए। साथ ही इस रसायनों के 12 सितंबर के उपलब्ध स्टाॅक को पूर्ण रूप से मेन्टेन रखा जाए। यदि कोई भी शिकायत प्राप्त होती है तो कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित कि जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें