शामली के गुरूद्वारा तिराहे पर पंजाबी कॉलोनी के सामने जाम लगाकर धरने पर बैठे आढ़ती के परिजन।
- फोटो : SHAMLI
शामली। शहर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी आढ़ती संजय बजाज (46) ने शुक्रवार अपराह्न तीन बजे सीओ कार्यालय के बाहर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उनका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजनों ने सीओ सिटी पर लेनदेन के विवाद में दबाव बनाने आरोप लगाया है और सीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मुहल्ले के लोगों के साथ पंजाबी कॉलोनी के सामने जाम लगा दिया। एएसपी ओपी सिंह ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। करीब एक घंटा जाम लगा रहने से वाहनों की लंबी कतार लग गई।
संजय बजाज आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी के रहने वाले है और उनकी नई मंडी में सब्जी और फल की आढ़त है। आढ़ती की पत्नी पूजा ने बताया कि उनके पति ने शहर के एक व्यापारी अशोक से कुछ समय पहले कुछ रकम उधार ली थी। जिसमें से काफी रकम वह लौटा चुके हैं, लेकिन व्यापारी ने उनकी तरफ फिर भी मोटी रकम निकाल रखी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अशोक की शिकायत पर सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने संजय को अपने कार्यालय में बुलाया और रकम चुकाने का दबाव बनाया।
-अशोक बजाज ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी। दोनों पक्षों को बुलाया गया, इस मामले में लेनदेन संबंधी कोई साक्ष्य न होने ुपर निस्तारण न्यायालय के माध्यम से कराने को कहा और निस्तारण की रिपोर्ट लगा दी। अशोक इससे संतुष्ट नहीं हुआ, शुक्रवार को फिर से दोनों पक्षों को बयान देने लिए बुलाया था। कार्यालय परिसर के बाहर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और संजय ने कोई पेय पदार्थ पी लिया। दबाव बनाने और धमकाने संबंधी आरोप निराधार है। प्रदीप सिंह, सीओ सिटी शामली
शामली युमना नहर में स्वच्छता अभियान चलाते वीवी डिग्री कॉलेज एनएसएस के छात्र- फोटो : SHAMLI
शामली सीएचसी में जहर खाए आढ़ती को लेकर पहुंचे परिजन।- फोटो : SHAMLI