फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही से लूट का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में तीन दिन पहले महिला सिपाही और उसके भाई से गहने और मोबाइल लूटने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उससे लूट की अंगूठी, चार हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

बीती नौ फरवरी की शाम जिला सहारनपुर के गांव भावसा निवासी अनिल व उसकी बहन प्रियंका से कच्ची गढ़ी रजबहा की पटरी पर तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर गहने, नगदी एवं मोबाइल लूट लिए थे। प्रियंका यूपी पुलिस में सिपाही है। वह जिला बिजनौर में तैनात है। बाइक सवार दोनों भाई-बहन गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव कच्ची गढ़ी में बच्चे को दवा दिलाने जा रहे थे। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि थाना गढ़ीपुख्ता पुलिस और एसओजी टीम ने अगले दिन लूट में शामिल अजमल निवासी बुंटा व रज्जू उर्फ शाहनवाज निवासी कच्ची गढ़ी को गिरफ्तार किया। लूट का माल खरीदने के आरोप में कच्ची गढ़ी निवासी सराफ दीपक को भी गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से लूटे गए गहने, मोबाइल, 9550 रुपये, तमंचा, कारतूस और लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई। इस घटना में तीसरा आरोपी शाहरुख निवासी गांव कच्ची गढ़ी फरार चल रहा था। एसपी ने बताया कि शुक्रवार को गढ़ीपुख्ता पुलिस ने शाहरुख को लूटी गई अंगूठी, चार हजार रुपये और तमंचा के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें