फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भाजपा नेता के घर फायरिंग करने के आरोपी पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। शहर के कैराना रोड शिव विहार कालोनी स्थित भाजपा नेता जितेंद्र निर्वाल के घर पर रात में फायरिंग करने वाले आरोपियों को पुलिस आठ दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आठ दिन पहले देर रात में भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं गन्ना समिति के पूर्व डायरेक्टर जितेंद्र निर्वाल के घर पर दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने पिस्टल व तमंसे से हथियारों से 20 से अधिक राउंड फायरिंग की। फायरिंग से परिवार में दहशत बन गई। बदमाशों ने अपना चेहरा ढका हुआ था। फायरिंग होने से परिवार में दहशत बन गई थी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। पुलिस ने मौके से 12 से ज्यादा खोखे व कारतूस बरामद किए थे और जितेंद्र निर्वाल की तहरीर पर अज्ञात में मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि इस घटना में शामिल आरोपियों की पहचान हो चुकी हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें