फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत के बाछोड कांड का दोषी दरोगा बर्खास्त हो

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। श्री विश्वकर्मा जन जागृति मंच व श्री विश्वकर्मा सभा और श्री विश्वकर्मा युवा समाज की एक संयुक्त सभा में बागपत के बाछौड़ कांड की निंदा की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अमित शाह को ज्ञापन भेजकर दोषी दरोगा के खिलाफ बरर्खास्त की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को 75 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के दयानंद नगर में विश्वकर्मा जन जागृति मंच के अध्यक्ष रविंदर आर्य के आवास पर आयोजित बैठक में बागपत जिले के बाछोड़ गांव में विश्वकर्मा समाज के पुलिस उत्पीड़न से मां बेटी समेत तीन की मौत होने दुख प्रकट किया गया। इस मौके पर दो मिनट का दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर श्री विश्वकर्मा जन जागृति मंच के अध्यक्ष रविंद्र आर्य, सचिव मेनपाल पांचाल विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष प्रवीण पांचाल, विश्वकर्मा सभा शामली के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र स्वामी, श्री विश्वकर्मा युवा सभा शामली के अध्यक्ष मेनपाल पांचाल विश्वकर्मा, अनुज तावड़ा, पूर्व सभासद सेठपाल पांचाल, साधु राम धीमान, सुबोध पांचाल, राकेश पांचाल, विनीत पांचाल, विपिन जांगिड़ एडवोकेट, मनोज जांगिड़ एडवोकेट, प्रमोद पांचाल सभासद, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें