शामली जनपद में सदर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि आरोपी युवक ने हॉस्पिटल में नौकरी करने वाली किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली निवासी एक किशोरी अपनी नानी के यहां रहकर हॉस्पिटल में नौकरी करती है। सिटी की कॉलोनी सरवर पीर के रहने वाले आरोपी शोएब ने किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। किशोरी ने विरोध किया तो उसको डराया धमकाया और जान से मारने की धमकी दी।
इस मामले में किशोरी के परिजनों ने थाना सदर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाली प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी शोएब के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।