फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: पांच करोड़ लेकर फरार हुआ आरोपी मजदूरी करता मिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 30 Sep 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

12 से अधिक लोगों से प्रॉपर्टी में रुपये लगाने के नाम पर करीब पांच करोड़ रुपये लेकर फरार होने वाले आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के कैराना  थानाक्षेत्र में 12 से अधिक लोगों से प्रॉपर्टी में रुपये लगाने के नाम पर करीब पांच करोड़ रुपये लेकर फरार होने वाले आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं पुलिस अन्य पीड़ितों के बयान दर्ज करने के साथ ही आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने दिल्ली में जिस जगह से सौरभ गर्ग को गिरफ्तार किया है, वह वहां पर गाड़ियों से सामानों की पेटी उतारने का काम करता था। जहां से वह रुपये कमाकर अपनी पत्नी व बच्चों का पेट पाल रहा था।

यह भी पढ़ें: मेरठ: सिटी स्टेशन से पांच मिनट पहले जाएगी नौचंदी एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी की नई समय सारिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल फरवरी 2022 में मोहल्ला आलदरमियान, इकबालपुरा व इकरामपुरा निवासी 30 से अधिक लोगों से मोहल्ला आलदरमियान निवासी सौरभ गर्ग ने प्रॉपर्टी में रुपये लगाने के नाम पर करीब पांच करोड़ रुपये हड़प लिए थे।

लोगों द्वारा रुपये वापस मांगने के बाद आरोपी पत्नी व बच्चों के साथ फरार हो गया था। जिसके बाद 13 मई 2022 को सद्दाम निवासी आलदरमियान इकरामपुरा ने कोतवाली में 27 लाख 60 हजार रुपये ठगने के आरोप में सौरभ गर्ग उर्फ छोटा व उसके भाई गौरव गर्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी सौरभ गर्ग को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी विरेन्द्र कसाना ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सौरभ गर्ग का चालान कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें