फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना परिसर में तड़पती रही कैंसर पीड़िता

Sat, 22 Oct 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैंसर पीड़िता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाबरी। खतौली के गांव तिगाई निवासी संगीता ने बाबरी निवासी उपदेश से 2010 में कोर्ट मैरिज की थी। शुक्रवार दोपहर बाबरी थाने पहुंची संगीता ने बताया कि वह कैंसर पीड़ित है।
विज्ञापन


आरोप है कि ससुराल वाले उसे दुत्कार रहे हैं। कई महीने से वह अपने मायके में रह रही थी। करवाचौथ पर वह अपनी ससुराल बाबरी पहुंची, मगर बृहस्पतिवार को ससुरालियों ने उसे भला बुरा कहकर घर से निकाल दिया। इस बारे में उसने एसपी कार्यालय पहुंचकर भी शिकायत दर्ज कराई।

उधर, शुक्रवार को कई घंटे तक संगीता थाना परिसर में मंदिर के पास तड़पती रही। जिसके बाद थानाध्यक्ष ने पीड़िता की तहरीर पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। महिला के ससुराल पक्ष के लोगों को थाने बुलाया और बात की। देर रात तक दोनों पक्षों में बात चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें