शामली में पशुपालन विभाग और ब्रुक इंडिया कंपोजिट इकाई की ओर से जिला स्तरीय एडवोकेसी बैठक का आयोजन किया गया। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने की और संचालन ब्रुक इंडिया कंपोजिट इकाई के प्रबंधक शिवकुमार तोमर ने किया। डीएम ने कहा कि अश्व एवं अश्व पालकों के कल्याण से संबंधित योजनाओं का लाभ प्रत्येक अश्व पालक तक पहुंचना चाहिए। ब्रुक इंडिया एडवोकेसी की हेड सृजना निज्जार ने एडवोकेसी पर किए गए प्रयासों के बारे में बताया।
मुख्य पशु चिकित्सक डॉक्टर भूपेंद्र सिंह ने पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। श्रम उपायुक्त घनश्याम सिंह ने श्रम विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में अश्व पालकों से सहयोग की अपील की। उपनिदेशक (कृषि) हरेंद्र उपाध्याय, लीड बैंक मैनेजर एसएच तोमर, नाबार्ड से शैलेंद्र पढ़ियार ने अपने विभागों के संबंधित योजनाओं की जानकारी दी।
ईंट निर्माता एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र मलिक ने ईंट भट्ठों पर अश्व कल्याण से संबंधित मुद्दों के समाधान के बारे में कहा।
बैठक में अश्व कल्याण समूह एवं समितियों के प्रतिनिधि रूपचंद, बलवीर सिंह, मदन कुमार, नरेंद्र कुमार, कुंतलेश और जैबुनिशा ने समूह और समिति के कार्य एवं समस्याओं के समाधान कराने की मांग की। डॉक्टर इमरान, अमित कुमार, कर्ण सिंह, सियानंद, डॉक्टर मनोज कुशवाहा आदि रहे।