फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक परिवार के सात सदस्यों समेत 10 कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही परिवार के सात सदस्यों समेत दस संक्रमित मिले
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जिले में एक परिवार के सात सदस्यों सहित दस व्यक्ति और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस तरह से जिले में सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 52 हो गई है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में प्राप्त सैंपलों की रिपोर्ट में शामली में नाला पटरी निवासी एक परिवार के सात सदस्य आरटी-पीसीआर जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें छह वर्षीय बच्ची, 35 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय युवक, 15 वर्षीय किशोर, 42 वर्षीय व्यक्ति, 60 वर्षीय व 84 वर्षीय महिला शामिल हैं। इस परिवार के सदस्य ने बताया कि तीन दिन पहले उनके परिवार के एक व्यक्ति के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों की एंटीजन किट से जांच करने पर सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, तभी से वह एहतियात के तौर पर घर पर ही रह रहे थे। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग से उन्हें जानकारी मिली कि आरटी-पीसीआर जांच में सात सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उनका कहना है कि किसी भी सदस्य को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं है। वह सभी होम क्वारंटीन हैं। इनके अलावा मोहल्ला पंजाबी कालोनी में 45 वर्षीय व्यक्ति, गांव पावटी कलां में 22 वर्षीय युवक, मोरमाजरा गांव में 21 वर्षीय युवक की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना के 10 केस मिले हैं। अब सक्रिय केस की संख्या 52 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें