फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रात में पाला पड़ने से मौसम में बनी ठिठुरन, तापमान स्थिर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले का मौसम ठंडा होता जा रहा है। रात में पाला पड़ने से सुबह ठिठुरन बनी रही। पिछले 24 घंटे में तापमान स्थिर रहा। अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस बना रहा।
विज्ञापन

दिसंबर का महीना शुरू होने के साथ ही ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। सुबह व शाम को ठंड ज्यादा हो रही है। रात के समय पाला पड़ने से मौसम में ठिठुरन बन रही है। सुबह के समय लोगों को ज्यादा ठंड महसूस देने के कारण गर्म व ऊनी कपड़ों में लिपटे रहे। सुबह के समय हल्की धुंध भी छाई रही। हालांकि सात बजे धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। हवा चलने से दिन में भी लोगों को ठंड का अहसास होने से लोग गर्म कपड़े पहने रहे। रात के समय ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव तापना शुरू कर दिया है।
पिछले 24 घंटे में तापमान में कोई बदलाव नहीं आया। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस स्थिर बना रहा। शाम छह बजे के बाद फिर से मौसम में ठंड बढ़नी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें