फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, लू के थपेड़ों से लोग हुए बेहाल

Sat, 25 May 2024 03:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में धूप से बचने के लिये छाता लगा कर  जाती छात्राएं
विज्ञापन
शामली। जिले में 24 घंटों में दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होकर 40 पर पहुंचा है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस स्थिर बना रहा। गर्मी की तपिश के साथ गर्म हवा लू चलने से लोग बेहाल रहे। भीषण गर्मी के चलते दोपहर में बाजारों में सूनापन छाया रहा। उधर, विद्युत की कटौती होने से भी लोग गर्मी में परेशान रहे।
विज्ञापन

भीषण गर्मी को गर्म हवा बढ़ा रही है। गर्मी में लोग बिलबिला रहे हैं। दिन निकलते ही सूरज आग उगलना शुरू कर देता है। सूरज की तपिश व लू के कारण लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त बना हुआ है। दोपहर के समय भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग छांव की तलाश करते रहे। सड़कों व बाजारों में लोग सिर व मुंह पर कपड़ा लपेटकर जाते हुए दिखाई दिए। पंखे व कूलर भी गर्मी से राहत नहीं दे पा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में दिन के अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि रात का न्यूनतम तापमान तीन दिन से लगातार 29 डिग्री सेल्सियस स्थिर बना हुआ है। उधर, भीषण गर्मी के बीच बिजली की भी समस्या बन रही है। रात में बार-बार बिजली की ट्रिपिंग होने और अघोषित कटौती होने से लोगों को गर्मी से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें