फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हवा की गति कम होने से एक डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में चल रही ठंडी हवा से लोगों को राहत मिली है। हवा की गति कम होने से तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ गया जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहा।
विज्ञापन

जिले के मौसम में उतार चढ़ाव चल रहा है। रात में हल्के बादल छाये रहे। रविवार सुबह मौसम साफ होने से धूप निकली, लेकिन हवा की गति कम रही। हवा की गति कम होने और धूप निकलने से मौसम में थोड़ी गर्माहट आई है। हालांकि शाम को लोगों को ठंड महसूस हुई। पिछले 24 घंटे में जिले के अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव न आने से 14 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्ववविद्यालय ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने से दिन के तापमान में वृद्धि होने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें