शामली। सुबह कोहरा और ठंडी हवाएं चलने से सर्दी में लोग पूरे दिन ठिठुरते रहे। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है। सर्दी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 25 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है।
मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। शनिवार को पूरे दिन अच्छी धूप निकली, लेकिन शाम होते ही कोहरे शुरू हो गया। पूरी रात कोहरा और उत्तरी पूर्वी हवाएं चलने से मौसम ठंडा रहा। रविवार दोपहर 12 बजे तक कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद कोहरा छंटने से हल्की धूप निकली, लेकिन हवाएं चलने से मौसम ठंड रहा।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। रात के तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 97 प्रतिशत रिकार्ड की गई है।
उधर, बीएसए राजदेव सिंह ने बताया कि ठंड और घने कोहरे के चलते जिले में कक्षा एक से लेकर कक्षा-8 तक समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएससी के विद्यालयों में 25 जनवरी को अवकाश घोषित कर दिया है। चेतावनी दी कि यदि कोई भी विद्यालय संचालित पाया जाता है, तो कार्रवाई की जाएगी।