फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों को बताए उनके अधिकार और कर्तव्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों को बताए उनके अधिकार और कर्तव्य
विज्ञापन

शामली/जलालाबाद/कैराना/ कांधला। ग्राम प्रधानों को कुशल प्रबंधन के लिए प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानों के अधिकारों, कर्तव्यों की जानकारी देने के साथ ही विकास योजना बनाने, सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया। जिले में 13 स्थानों पर आयोजित प्रशिक्षण में जिलेभर के ग्राम प्रधानों ने हिस्सा लिया।
नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण देने के लिए 13 स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानों को मुख्यमंत्री और पंचायतीराज मंत्री का संबोधन सुनाया गया। इसके बाद प्रशिक्षकों ने उन्हें पंचायती राज एक्ट, ग्राम प्रधान के अधिकार एवं कर्तव्य, पंचायत की विकास योजना तैयार करने आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

जलालाबाद में गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज में ऑनलाइन प्रशिक्षण का शुभारंभ पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने ग्राम पंचायतों के कुशल प्रबंधन पर जोर दिया। ग्राम के विकास के लिए सभी योजनाओं की पूरी तरह से जानकारी के बाद लागू कराने के प्रयास के बारे में निर्देश दिए। लखनऊ निदेशालय से पंचायती राज अधिकारी प्रवीणा चौधरी ने ग्राम पंचायतों की छह समितियों के गठन आदि की जानकारी दी।
सहारनपुर मंडल उपनिदेशक हरिकेश बहादुर ने ग्राम सभा में शुद्ध पेयजल, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के बारे में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में 17 ग्राम प्रधानों में से 12 ग्राम उपस्थित रहे। ग्राम खानपुर की एक मात्र महिला प्रधान मुनेश देवी मौजूद रहीं। अहाता गोसगढ़ , नागल, उमरपुर अंबेहटा याकूबपुर, खानपुर नोजल नोजली, यारपुर ,पलठेडी, ख्यावड़ी ग्राम सभा में महिला प्रधान निर्वाचित हैं। प्रशिक्षण में पूर्व चेयरमैन जहीर मलिक, ग्राम प्रधान नजीर मलिक, सलीम चौधरी अन्य का सहयोग रहा।
कैराना में ऊंचागांव के बीआरसी कार्यालय व गांव पावटी कला की कन्या पाठशाला नंबर-2 में ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानों को पंचायती राज व्यवस्था, नेतृत्व विकास, ग्राम सभा एवं ग्राम पंचायत की बैठक, ग्राम पंचायत की समितियों, ग्राम प्रधानो की भूमिका एवं कर्तव्य आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर बीडीओ जितेंद्र कुमार मिश्र, एडीओ पंचायत वसीम, ग्राम प्रधान अखलाक, मुबारिक, असलम, नासिर, नसीमा, गुलाब, मेहरबान, आजाद, आनन्द, बालेश्वर, मुनेश, व अमृता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांधला में गांव ताहरपुर भभीसा के प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 में ब्लाक के ग्राम प्रधानों ऑनलाइन उन्मुखीकरण प्रशिक्षण दिया गया। ग्राम प्रधानों को उनके अधिकारों के बारे में बताया गया जिसमें गांव के विकास कार्य जैसे स्वच्छता अभियान, तालाब का सुंदरीकरण, पेयजल की व्यवस्था, जलभराव की समस्या, नालों की सफाई, गांव को स्वच्छ रखना, पानी की निकासी के मुद्दे, निधि का इस्तेमाल करना सिखाया गया। इस दौरान शिवकुमार जसाला प्रधान, संदीप प्रधान पंजोखरा, हरेंद्र प्रधान, मतनावली प्रधान रविंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें