शामली/चौसाना। भड़ी गांव में यमुना में स्नान करने गया एक किशोर गहरे पानी में समा गया। देेेर शाम तक ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। सूचना के बाद भी पुलिस, खोताखोर और कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
शुक्रवार सुबह करीब बजे चौसाना क्षेत्र के गांव बल्ला माजरा निवासी कुरबान अली (12) गांव के उमर खान, तैय्यब, फरहान आदि के साथ यमुना में स्नान करने भड़ी गांव गया था। स्नान करते समय कुरबान गहरे पानी में समा गया।
किशोर के साथियों की सूचना पर बल्ला माजरा से परिजन एवं अन्य ग्रामीण यमुना किनारे पहुंचे और किशोर की तलाश शुरू कर दी। परिजनों ने एसडीएम ऊन अवधेश कुमार, चौसाना चौकी पुलिस को किशोर के डूबने की जानकारी दी, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। देर शाम तक ग्रामीण खुद ही किशोर की तलाश में जुटे रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।