फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नशा मुक्ति आश्रम से किशोर को मुक्त कराया

Sat, 16 Nov 2024 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शहर कोतवाली में गिरफ्तार नशा मु​क्ति आश्रम समिति के लोग। स्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली की टीम की जांच के दौरान कैराना रोड स्थित राणा वेलफेयर नशा मुक्ति आश्रम में 10 वर्षीय बालक को रखने के आरोप में पुलिस ने संचालन समिति के नौ लोगों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने केंद्र का संचालन करने वाली समिति के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आयोग की टीम के निर्देश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। तीन दिन तक जिले में चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों की जांच पड़ताल करने के बाद आयोग की टीम लौट गई। टीम अपनी जांच रिपोर्ट आयोग के मुख्यालय को सौपेंगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिले के एक नशा मुक्ति केंद्र पर भर्ती युवक का उत्पीड़न करने की शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से की गई थी।
आयोग टीम ने जिले में तीन दिन तक शामली, कैराना व झिंझाना समेत सभी नशा मुक्ति केंद्रों की जांच-पड़ताल की।
बृहस्पतिवार को टीम को जांच के दौरान कैराना रोड स्थित राणा वेलफेयर नशा मुक्ति आश्रम में दस वर्षीय बालक मिला था। आयोग की टीम ने बालक को मुक्त कराते हुए पुलिस को केंद्र के संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राणा वेलफेयर नशा मुक्ति आश्रम पर देखरेख करने वाले अनिल कुमार निवासी खेड़ीकरमू, संजीव चौधरी और संजीव शर्मा निवासी दयानंद नगर शामली मौजूद मिले। उन तीनों से नशा मुक्ति आश्रम चलाए जाने और बाल देखरेख संस्था चलाए जाने का लाइसेंस मांगा गया तो उन्होंने बताया कि इस संस्था को नौ लोग चलाते हैं।
उनके पास वेलफेयर समिति का लाइसेंस है जबकि राणा वेलफेयर नशा मुक्ति आश्रम चलाने का लाइसेंस नहीं है। पुलिस ने मौके पर मिले तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नशा मुक्ति आश्रम का संचालन करने वाली समिति के नौ लोगों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है आयोग की टीम जांच रिपोर्ट मुख्यालय को सौंंपेगी। आयोग के निर्देशानुसार मामले में कार्रवाई की जाएगी।
नशा मुक्ति आश्रम पर बालक समेत मिले 21 लोग : पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान राणा वेलफेयर नशा मुक्ति आश्रम पर दस साल के बालक समेत 21 लोग मिले थे।
बालक को मुक्त कराकर रात में वन स्टाप सेंटर भेजा गया। पुलिस का कहना है कि बालक को सीडब्ल्यूसी के सक्षम पेश किया जाएगा। बालक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
बाकी 20 लोगों की देखरेख के लिए मौके पर मिले अन्य व्यक्ति आकाश निवासी मोहननगर बड़ौत को छोड़ा गया है। पुलिस ने वहां मिले सभी 20 लोगों व एक बालक से संबंधित फाइल, वेलफेयर सोेसायटी का प्रमाणपत्र कब्जे में लिया है।
पुलिस का कहना है किसी भी नाबालिग बच्चे को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बाल संप्रेक्षण गृह में ही रखा जा सकता है। नशा मुक्ति आश्रम पर बालक को अवैध रूप से रखा गया था। जिसको मुक्त कराने के बाद संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें