फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: टूटे तार से करंट लगने पर किशोर की मौत, लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
थानाभवन क्षेत्र के  गांव लतीफगढ़ निवासी साजन का फाइल फोटो ।
विज्ञापन
- लतीफगढ़ गांव का मामला, ऊर्जा निगम के अधिकारियों के आश्वासन पर हुए शांत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन। शुक्रवार की देर रात लतीफगढ़ गांव में अंधेरे में टूटे हुए तार की चपेट में आकर किशोर झुलस गया। घायल को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। शामली ले जाते समय किशोर की रास्ते में ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। किसी तरह उन्हें शांत कराया गया।
थानाभवन क्षेत्र के गांव लतीफगढ़ निवासी किसान सुभाष ने थाने में तहरीर दी कि उसका पुत्र साजन (15) शुक्रवार की देर रात गांव में दुकान से सामान लेने गया था। जैसे ही गांव निवासी सोहन के घर के पास पहुंचा तो वहां पर टूटे पड़े बिजली के एक तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में उसे शामली ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही साजन की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, परिजनों ने विद्युत विभाग की लापरवाही से घटना होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस दौरान एकत्र ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप था कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण ही मासूम की जान गई है। यदि तार को पहले ही जोड़ दिया गया होता तो शायद हादसा होने से बच सकता था।
सूचना पर ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। एसडीओ विकास कुमार ने ग्रामीणों को पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

मृतक साजन का एक बड़ा भाई व एक छोटी बहन है। बड़ा भाई सावन मानसिक रूप से बीमार है। परिवार मजदूरी कर परिवार का लालन पालन करता है। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मोहल्ले के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हुए थे।

थानाभवन क्षेत्र के  गांव लतीफगढ़ निवासी साजन का फाइल फोटो ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें