फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोली नायक रितिक की टीम ने पाया पहला स्थान

विज्ञापन
शामली जय जवान जय किसान इंटर कॉलेज मुंडेट में आयोजित स्काउट गाइड शिविर में भाग लेते छात्र-छात्राए? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जय जवान जय किसान इंटर कॉलेज मुंडेट कला में पांच दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। टोली नायक रितिक की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुधीर कुमार राणा ने बताया कि शिविर में स्काउट प्रशिक्षक सुरेश कुुमार ने छात्र-छात्राओं को नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत, प्रार्थना, गांठें बंधन, दिशाओं का ज्ञान, सीटी संकेत, खोजे चिन्ह और टेंट बांधने का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान अन्य कालेजों के स्काउट गाइड ने भी प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि टोली नायक रितिक की टीम प्रथम, रेखा की टीम द्वितीय और चांदनी की टीम तृतीय स्थान पर रही। मौके पर गीता वर्मा, मनीषा देवी, ब्रह्मपाल सिंह, अजय कुमार आदि का शिविर में सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें