फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आज खिताब अपने नाम कर टीम इंडिया शान से लहराएगी तिरंगा

Sun, 08 Mar 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
क्रिकेटर उज्ज्वल वत्स- मैच को लेकर बातचीत फोटो।
विज्ञापन
शामली। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले को देखने के लिए जनपद के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। क्रिकेट प्रेमियों ने शनिवार को अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लिए हैं। मैच देखने के लिए बड़ी-बड़ी एलईडी लगाई जा रही है। क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि भारत, न्यूजीलैंड को हराकर यह खिताब जरूर जीतेगा और शान से तिरंगा लहराएगा। कैराना के मोहल्ला आलकला निवासी राहुल चौहान और शगुन ने बताया कि सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को कड़ी शिकस्त देने के बाद फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम को भी धूल चटाएगी। वह अपने साथी ललित प्रजापति, प्रवीण चौहान, विकास, इरफान, अस्लम, सागर चौहान आदि के साथ मैच का देखेंगे। इसके लिए उन्होंने बड़े हॉल में एलईडी लगाई है।
विज्ञापन

गांव हसनपुर लुहारी के क्रिकेट प्रेमी लोकेश, राहुल, अनुज, वाशु का कहना है कि भारत की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है और फाइनल मुकाबले में भी बेहतर प्रदर्शन कर शान से तिरंगा लहराएगी। वह बड़ी स्क्रीन पर मैच का मजा लेंगे। उन्हें भारतीय खिलाड़ी संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप की गेंदबाजी से बड़ी उम्मीद हैं।
गांव मुंडेट के क्रिकेट कोच सचिन शर्मा ने कहा कि वह एकेडमी में नहीं जाएंगे। परिवार के साथ दोनों पारी देखेंगे, जीतने पर मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाएंगे। शामली के कोच सन्नी ने कहा कि ट्रॉफी पर भारतीय टीम का ही कब्जा होगा।
विज्ञापन

वह एकेडमी के खिलाड़ियों के साथ मुकाबले का भरपूर मजा लेंगे। जीतने पर आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाएंगे। गांव कुड़ाना के क्रिकेट प्रेमी बोबी और सन्नी ने कहा कि वह दुकान पर ही अपने मोबाइल पर क्रिकेट मैच का मजा लेंगे।

क्रिकेटर उज्ज्वल वत्स- मैच को लेकर बातचीत फोटो।

क्रिकेटर उज्ज्वल वत्स- मैच को लेकर बातचीत फोटो।

क्रिकेटर उज्ज्वल वत्स- मैच को लेकर बातचीत फोटो।

क्रिकेटर उज्ज्वल वत्स- मैच को लेकर बातचीत फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें