फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को नहीं दिया एरियर और प्रोन्नत वेतनमान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों को नहीं दिया एरियर और प्रोन्नत वेतनमान
विज्ञापन

शामली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ तथा यूनाइटेड एसोसिएशन ने डीएम को ज्ञापन देकर वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप लगाया। कहा कि अंतर जनपदीय तबादला और 68500, 69000 भर्ती वाले शिक्षकों को उनके एरियर, प्रोन्नत वेतनमान आदि का भुगतान नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

डीएम को दिए ज्ञापन के माध्यम से संगठनों ने बकाया एरियर भुगतान, टीडीएस कटौती, एनपीएस कटौती व भुगतान संबंधी प्रकरणों की जांच कराने की मांग की है। मौके पर यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सिकेंद्र निर्वाल, विवेक बालियान, विनीत, शिवकुमार, मनोज जावला, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक पीयूष कुच्छल, नितिन कुमार, राजकुमार, आदेश पंवार, संजीव, विपिन, विकास गर्ग, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ से जिलाध्यक्ष पवन जावला, विपिन कुमार, राजीव कुमार, महामंत्री धीरेंद्र ब्रह्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें