फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शिक्षक 30 को डीआईओएस कार्यालय पर करेंगे धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- 22 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे शिक्षक
विज्ञापन

शामली। माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट द्वारा 30 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन को लेकर सोमवार को जनपद के विभिन्न काॅलेजों के शिक्षकों से संपर्क कर उन्हें अधिक से अधिक संख्या में धरने में पहुंचने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष कैप्टन रजनीश कुमार व जिला मंत्री जियाउल हक अंसारी ने 30 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय शामली पर होने वाले धरना प्रदर्शन को लेकर बाबू जवान सिंह इंटर काॅलेज, इंटर काॅलेज एलम, इंटर काॅलेज नाला, हिंदू इंटर काॅलेज कांधला, पब्लिक इंटर काॅलेज कैराना, मुरली मनोहर इंटर काॅलेज इस्सोपुर टील में शिक्षकों से संपर्क किया तथा अधिक से अधिक संख्या में धरना प्रदर्शन में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय आह्वान पर 30 अगस्त को शिक्षक पुरानी पेंशन, धारा 21 को नियमावली में पुनः जोड़ने सहित विभिन्न 22 लंबित मांगो को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को अपनी सेवा की सुरक्षा के लिए तथा अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए एकजुट होना होगा तथा संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें