फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सड़कों में बने गड्ढों से लोग परेशान, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

विज्ञापन
अ​भियान ..... हसनपुर लुहारी में बस स्टैंड पर गड्ढे के बीच से जाते लोग । संवाद
विज्ञापन
- मुख्य सड़क पर दर्जनों गड्ढे, अंधेरे में हादसों का खतरा बढ़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जलालाबाद। हसनपुर लुहारी का बस स्टैंड इन दिनों हादसों का गढ़ बन गया है। बस स्टैंड की मुख्य सड़क पर बने गहरे गड्ढों ने राहगीरों और वाहन चालकों की नींद उड़ा दी है। दिनभर यहां से दर्जनों वाहन और सैकड़ों लोग गुजरते हैं, लेकिन रात के समय जब रोशनी की कमी हो जाती है तो ये गड्ढे मौत का जाल साबित हो रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढों की वजह से कई लोग चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीण अजय, आबिद और अमित ने बताया कि दिन में तो किसी तरह गड्ढे नजर आ जाते हैं, लेकिन अंधेरे में यह सड़क मौत का खतरा बन जाती है। हादसों के डर से लोग यहां से जाने में सहमते हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि यह गड्ढे पिछले एक वर्ष से सड़क पर बने हुए हैं। कई बार ग्राम पंचायत से शिकायत की गई, लेकिन मरम्मत नहीं कराई गई। मजबूरन ग्रामीणों ने खुद मिट्टी और पत्थर डालकर गड्ढों को भरने की कोशिश की, मगर बरसात ने सारी मेहनत बेकार कर दी। बारिश का पानी गड्ढों में भर जाता है और सड़क फिर से खतरनाक हो जाती है।
विज्ञापन


यह बोले लोग

महक सिंह का कहना है कि बरसात में गड्ढों में पानी भरने से वे दिखाई नहीं देते, जिससे बड़े हादसे हो सकते हैं
लोकेश सैनी का कहना है कि सड़क पर बने गहरे गड्ढों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन्हें तुरंत भरा जाए।
शुभम कुमार का कहना है कि एक साल से शिकायत कर रहे हैं लेकिन मरम्मत नहीं कराई गई। प्रशासन पूरी तरह लापरवाह है।

प्रीतम सिंह का कहना है कि पिछले तीन साल से पानी निकासी की समस्या बनी हुई है, इसी कारण गड्ढे बार-बार बन रहे हैं।
- सड़कों को गड्डा मुक्त करने के निर्देश सभी विभागों को दिए गए हैं। जल्द ही सभी सड़कें गड्डा मुक्त होगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - अरविंद कुमार चौहान, जिलाधिकारी शामली

अभियान ..... हसनपुर लुहारी में बस स्टैंड पर गड्ढे के बीच से जाते लोग । संवाद

अभियान ..... हसनपुर लुहारी में बस स्टैंड पर गड्ढे के बीच से जाते लोग । संवाद

अभियान ..... हसनपुर लुहारी में बस स्टैंड पर गड्ढे के बीच से जाते लोग । संवाद

अभियान ..... हसनपुर लुहारी में बस स्टैंड पर गड्ढे के बीच से जाते लोग । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें