ठकुराई गुट के शिक्षकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। मांगे पूरी न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
बुधवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुुराई गुट के जिलाध्यक्ष अनुराग शर्मा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर संदीप कुमार को सौंपा। ज्ञापन में पुरानी पेंशन योजना बहाल किया जाने, वित्तविहीन विद्यालय के शिक्षकों को समानता के आधार पर वेतन तथा सेवा सुरक्षा प्रदान किए जाने, टास्कफोर्स के बहाने सहायता प्राप्त विद्यालयों की मान्य एवं स्वीकृति से छेड़छाड़ न की जाए। ज्ञापन में उत्तर प्रदेश शिक्षा अधिकरण विधेयक 2019 को वापस लिए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अंकुर कुमार, हीरा सिंह, कैप्टन लोकेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।