मामौर झील के किनारे पैदल भ्रमण करते मंडलायुक्त संजय कुमार व अन्य अधिकारी।
- फोटो : SHAMLI
शामली। मंडलायुक्त व जिले के नोडल अधिकारी संजय कुमार ने वृहद गोशाला केंद्र बनत का निरीक्षण किया और अफसरों को 18 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए। उन्होंने निराश्रित पशुओं के गोबर का जैविक खाद में प्रयोग करने, पशुओं को हरा चारा खिलाने, वृहद गोशाला केंद्र के चारों तरफ व बीच में लाइटें लगाने और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।
बुधवार को मंडलायुक्त संजय कुमार वृहद गोशाला केंद्र बनत का निरीक्षण करने के दौरान अधिकारियों को कहा कि गोशाला में आवारा पशु जैसे कुत्ता सियार ना आने पाए। ऐसी व्यवस्था करें कि निराश्रित पशु सुरक्षित रह सकें। उन्होंने कर्मचारियों से जानकारी मांगी कि बिजली कितनी आती है, तो 10 घंटे बिजली आपूर्ति की जानकारी दी गई। मंडलायुक्त ने 18 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए। निराश्रित पशुओं के गोबर का जैविक खाद में प्रयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश कुमार से कहा कि जो कमजोर पशु हैं, उन्हें अलग से ट्रीटमेंट दिया जाए। कोई भी पशु बीमार पड़ता है तो उसकी देखरेख की जाए। गोशाला केंद्र में खाली पड़ी जगह में हरा चारा उगाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएम अखिलेश सिंह, एसपी अजय कुमार पांडे, सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, एसडीएम अमित पाल शर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश कुमार मौजूद रहे।