फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापकों को योग का प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शामली में अध्यापकों का दो दिवसीय योग प्रशिक्षण का कार्यक्रम शुरू हुआ। जिसमें सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए योग का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य योग प्रशिक्षक आरोग्य भारती मेरइ प्रांत के सचिव इंजीनियर रामौतार तायल ने सर्वाइकल जैसी गंभीर बीमारी के बारे में जानकारी दी। सर्वाइकल गलत तरीके से सोने, लगातार तकिया लगाने और गर्दन झुकाकर कंप्यूटर आदि पर कार्य करने से होता है। यदि हम कमर सीधी करके, गर्दन सीधी करके कार्य करते है तो इस प्रकार की गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में योग शिक्षक ने प्राणायाम के महत्व को बताते हुए कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रमरी-उदगीत आदि प्राणायाम की विधि बताई और ध्यान क्रिया के प्रयोग को विस्तार से समझाया। मौके पर कोषाध्यक्ष गौरव संगल, प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा, रामौतार तायल, उप प्रधानाचार्य मलूकचंद, नीटू कुमार, प्रीतम सिंह, पुष्पेंद्र शर्मा, सोमदत्त आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें