फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को कम लागत में अधिक पैदावार के तरीके बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से ब्लॉक कार्यालय पर कृषि गोष्ठी में किसानों को कम लागत में अधिक पैदावार करने की जानकारी दी गई। किसान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद कार्यक्रम को टीवी पर सीधा प्रसारण सुनवाया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी में मौजूद किसानों को कृषि वैज्ञानिकों ने कम लागत में अधिक पैदावार करने की जानकारी दी। इसके साथ ही गाय आधारित प्राकृतिक कृषि से किसानों की जीवन शैली में बदलाव लाने की भी जानकारियां दी गई। बताया कि देशी गाय के गोबर से कृषक अपनी खेतों में कम लागत में अधिक पैदावार कर सकते हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान ने कहा कि गाय आधारित प्राकृतिक कृषि के जरिए ही जीरो बजट खेती की जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली से सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग क्षेत्रों के किसानों से संवाद भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें