फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कार्यशाला में छात्रों से वैज्ञानिक सिद्धांत साझा किए

विज्ञापन
थानाभवन में एल्पाइन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आयोजित कार्यशाला में अतिथियों का स्वागत करते कॉलेज के ? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
छात्रों से सिखाए वैज्ञानिक सिद्धांत
विज्ञापन

शामली, जलालाबाद। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के उत्प्रेरण व सहयोग से सोसायटी फॉर इनोवेशन एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट (नवाचार एवं सतत विकास समिति) के तत्वावधान में अल्पाइन कॉलेज ऑफ एजूकेशन के प्रांगण में कम लागत से शिक्षण सामग्री पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में पहुंचे अतिथियों का स्वागत अल्पाइन के डायरेक्टर अंकित गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यशाला में थानाभवन ब्लॉक से राजकीय अध्यापकों, कॉलेज विद्यार्थियों सहित लगभग 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में पहुंचे मुख्य वक्ता संदीप ने प्रतिभागियों को कम लागत से व बिना लागत के संसाधनों से वैज्ञानिक सिद्धांत साझा करके बताए। उन्होंने गुरुत्वाकर्षण बल, कंपन, ध्वनि, न्यूटन सिद्धांत शासकीय व अन्य रिसोर्स पर्सन द्वारा वायुदाब पास्कल का नियम, न्यूटन की गति का तीसरा नियम, आर्कमिडीज का सिद्धांत रसायन विज्ञान के सिद्धांतों को प्रतिभागियों के साथ चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी प्रतिभागियों ने कार्यशाला में करवाए गए प्रयोगों को स्वयं करके भी देखा। अध्यक्षता राजपाल पंचाल द्वारा की गई। कार्यशाला में मुख्य रूप से दीपक मुद्गल, अभय कुमार, प्रबंध शंकर नामदेव, विश्वजीत सिंह, सेठ पाल, चेतना सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें