फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टास्क फोर्स ने खनन प्वाइंट का किया निरीक्षण

विज्ञापन
कैराना में मंडावर खनन पाइंट का निरीक्षण करते एसडीएम व राजस्व विभाग की टीम - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। डीएम के निर्देश पर एसडीएम के नेतृत्व में गठित टास्क फोर्स ने मामौर और मंडावर रेत खनन प्वाइंटों का निरीक्षण किया। इस दौरान यमुना में पानी आने के कारण दोनों प्वाइंटों पर खनन बंद पाया गया।
विज्ञापन

रविवार को एसडीएम उद्भव त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टास्क फोर्स मामौर मंडावर रेत खनन प्वाइंट पर पहुंची। टीम ने दोनों खनन प्वाइंट पर पैमाइश की और सिजरे से मिलान किया। इसके अलावा अन्य मानकों की भी जांच की गई। एसडीएम ने बताया कि दोनों प्वाइंट पर यमुना का पानी आ जाने के कारण खनन बंद पाया गया। खनन कार्य में लगी जेसीबी मशीनें व अन्य वाहन प्वाइंट से दूर खड़े मिले। एसडीएम ने बताया कि जांच आख्या डीएम जसजीत कौर के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। जांच के आधार पर कोई अनियमितता पाई जाती है, तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें