फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में 27664 ई-चालान के लंबित मामलों के निस्तारण का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 12 मार्च को कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालतों के सफल आयोजन के लिए प्रभारी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामली मुमताज अली की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों की बैठक हुई। राष्ट्रीय लोक अदालतों को सफल बनाने के लिए न्यायिक अधिकारियों ने अधिक से अधिक वाद चिन्हित कर निस्तारित करने की बात कही। बैठक के दौरान राष्ट्रीय लोक अदालतों के संदर्भ में तैयारियों पर व्यापक स्तर पर चर्चा की गई। लाभार्थियों को जागरूकता करने के लिए प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
सिविल जज सीनियर डिवीजन और प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामली विजय कुमार वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी व परिवारिक मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। इसके अलावा जनपद शामली में 27664 ई चालान के मामले लंबित पड़े हुए। उनके निस्तारण के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन वाहन चालकों के ई-चालान कट चुके हैं। उनके पास नोटिस नहीं गए हैं। ऐसे लाभार्थी भी राष्ट्रीय लोक अदालत में आकर लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें