फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में फरियादियों की उमड़ी भीड़

Tue, 04 Jul 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
Tahsil day - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली/ऊन/कैराना। तहसील दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। शामली, ऊन और कैराना तहसील दिवस में 172 शिकायतें पहुंची। जिनमें से 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


शामली कलक्ट्रेट में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। उन्होंने दस दिन में अधिकतम शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले    अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।            

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया। गढ़ीपुख्ता निवासी रणकुमार ने शिकायत पत्र देकर कहा कि एक जुलाई को गढ़ीपुख्ता में पैंठ बाजार लगाने की मौखिक अनुमति एडीएम से मिली थी, जिसके बाद दो जुलाई को पैठ लगाई गई, लेकिन थानाध्यक्ष गढ़ीपुख्ता ने रात में पैठ बाजार से दुकानदारों को भगा दिया।
विज्ञापन


डीएम ने पैंठ बाजार लगाने की अनुमति    दिए जाने से इनकार कर दिया। गांव खेड़ीकरमू निवासी धीरज,   देशपाल, धर्मेंद्र, संदीप आदि ने शिकायती पत्र देकर कहा कि दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर कुछ मकानों के शौचालय और स्लैब बनाकर नाले के पानी की निकासी अवरुद्ध कर दी गई है।

आबादी    का पानी सड़क पर आ जाने मकानों को खतरा पैदा हो गया है। रामपुर खेेड़ी निवासी ऊषा ने आरोप लगाया कि उसके पुत्र ने  लेखपाल की सांठगांठ से  जीवित रहते हुए उसकी भूमि को सरकारी रिकार्ड में अपने नाम दर्ज करा लिया है। पीड़िता ने लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई और दर्ज भूमि निरस्त करने की मांग की है।       

बुटराड़ी निवासी मांगू ने शिकायत कर कहा कि गांव के कुछ लोगों ने उसके पुत्र पर चोरी का आरोप लगाकर पिटाई कर दी। परिजनों को भी डराया धमकाया जा रहा है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाभवन क्षेत्र के ग्राम अंबेहटा याकूबपुर निवासी मेमकली, शिक्षा, मिथलेश,सुदेश, सुमन, रूपा, ऊर्मिला रंजिता, नीरू ने  गांव में पेेंशन, राशन कार्ड, शौचालय आदि की समस्याअंो के समाधान किए जाने की मांग की।       
कसेेेरवा खुर्द निवासी विकास ने शिकायत कर बताया कि चकरोड पर गांव के कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है, अवैध कब्जा हटवाया जाए। तहसील दिवस में 100 शिकायतें आई। जिसमें पांच शिकायतों  का निस्तारण किया गया। इस मौके पर एसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा, जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार, परियोजना निदेशक बलीराम     वर्मा, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, एसडीएम सदर सुुुरजीत    सिंह समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।       

 ऊन तहसील में आयोजित तहसील दिवस में एसडीएम दुष्यंत मौर्य ने शिकायतें सुनीं। 40 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

सबसे ज्यादा शिकायत विकास खंड से संबंधित रहीं।     इस दौरान तहसीलदार करम सिंह, नायब तहसीलदार जनेश्वर     प्रसाद, सीओ सुनील त्यागी, बीडीओ विपिन राठी मौजूद रहे। वहीं, कैराना में अपर जिलाधिकारी शिवबहादुर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 32 शिकायतें आईं। इनमें से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। 

तहसील दिवस में एसएन इंटर कॉलेज के प्रबंधक ने स्कूल के बाहर गली में सफाई नहीं होने की शिकायत की। कैराना निवासी नवाब अली ने अवैध निर्माण व कस्बे में अतिक्रमण की शिकायत की। रामनिवास निवासी रज्जाक नगर ने चकरोड पर अवैध कब्जे की, बालेश निवासी भूरा ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की।

दभेड़ी खुर्द की ग्राम प्रधान मोसिना ने तालाब की पैमाइश करा कर खुदाई कराए जाने की मांग की। सरवर निवासी गढ़ीदौलत ने सरकारी हैंडपंप के रिबोर कराए जाने तथा वसीम निवासी आर्यपुरी ने सरकारी सड़क पर पशुओं के बांधे जाने की शिकायत की। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा, एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी, तहसीलदार अभयराज पांडेय आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें