फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भारत के विदेश मंत्री की ईरान के विदेश मंत्री के बीच हुई वार्ता

Tue, 20 Jan 2026 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता (शामली)। ईरान में फंसे गांव भैंसवाल निवासी मर्चेंट नेवी में कैप्टन विजय कुमार व अन्य भारतीयों को जहाज में बंधक बनाने के मामले में भारत के विदेश मंत्री व ईरान के विदेश मंत्री के बीच वार्ता हुई है। वार्ता के बाद परिजनों को कैप्टन के जल्द भारत लौटने की उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन

गांव भैंसवाल निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक चरण सिंह के मुताबिक विजय कुमार चार माह पहले ड्यूटी पर गए थे। पिछले महीने अमेरिका से तेल लेकर भारत की ओर आते समय रास्ते में ईरान की नेवी ने उनका जहाज रोककर विजय व अन्य भारतीयों को बंधक बना लिया था। चरण सिंह ने बताया कि रविवार शाम सात बजे फोन पर उनके बेटे विजय कुमार ने बताया कि भारत के विदेश मंत्री ने ईरान के विदेश मंत्री से वार्ता की है। उसने बताया कि जहाज में कैप्टन विजय सहित 16 भारतीय, दो विदेशी जिनमें एक श्रीलंका और दूसरा बांग्लादेश के है। दो मिनट हुई बातचीत में कैप्टन ने घर परिवार के बारे में जानकारी ली।
उधर, पूर्व विधायक वारिस राव ने गांव भैंसवाल पहुंचकर कैप्टन विजय कुमार के पिता चरण सिंह व परिजनों से मिले। वारिस राव ने बताया कि वे रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर परिजनों से मिलने पहुंचे हैं। इस दौरान उमेश पंवार, पप्पू, विपिन, मनोज, मोहर सिंह, जसवीर सिंह, प्रमोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें