फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहद पर जीवनसाथी, वीडियो से खोला करवाचौथ

विज्ञापन
थानाभवन में करवा चौथ के मौके पर पति से वीडियो बात कर व्रत खोलती सतेंद्र पुंडीर की पत्नी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
वीडियोकॉलिंग पर पति से की बात, फिर खोला व्रत
विज्ञापन

शामली/ थानाभवन। करवाचौथ का त्योहार हर सुहागिन की जिंदगी का सबसे अहम दिन होता है। इस दिन सुहागिनें सोलह श्रृंगार कर पति की दीर्घायु की कामना करते हुए निर्जल व्रत रखती हैं। ऐसी भी सुहागिनें हैं, जिनके पति सरहदों पर तैनात होकर देश की सुरक्षा में डटे हैं। इनकी पत्नियां गांव में रहकर ही करवा चौथ का व्रत रखकर अपने पति के की दीर्घायु की कामना कर रही हैं। इन्होंने फोन पर पति पर दिन में कई बार बात की। रात को चांद का दीदार होने पर वीडियो कॉलिंग कर पति का चेहरा देखा उनसे बात की और अपना व्रत खोला।
पति के आने का अफसोस नहीं : दीपा
हसनपुर लुहारी गांव निवासी दीपा सैनी ने बताया कि उनके पति अनुज सैनी फौज में हैं और फिलहाल जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं। पति ने इस अवसर पर अवकाश लेने के लिए प्रयास किए थे, लेकिन देश की सीमा की सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने अवकाश की अर्जी वापस ले ली। उसे उनके आने का अफसोस नहीं है। शाम को पति ने उनसे वीडियो कांफ्रेंसिंग पर बात की और व्रत खुलवाया। मुझे गर्व है कि मेरे पति देश की सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन

दिन में पति ने कई बार कॉल की
अलीपुरा गांव निवासी प्रीति पुंडीर ने बताया कि यह उनकी चौथी करवाचौथ है। इन चार सालों में पति सतेंद्र पुंडीर के साथ मैंने सिर्फ एक बार करवा चौथ का व्रत खोला है। बाकी के तीन बार वह हमेशा ड्यूटी पर ही तैनात रहे हैं। इस बार पति की ड्यूटी सिक्किम में हैं। हालांकि, वह देश की सेवा के चलते आ तो नहीं सके, लेकिन सुबह से चार बार फोन कर मेरा हौसला बढ़ा चुके हैं। शाम के समय भी उन्होंने मुझे फोन किया और सारी रस्म वीडियो के जरिए पूरी करते हुए मेरे व्रत को सफल बनाया।
विज्ञापन

वीडियो कॉल से पति का दीदार कर खोला व्रत
शामली। मोहल्ला रेलपार निवासी प्रदीप कुमार पीएसी में सिपाही हैं। उनकी पत्नी संजू ने बताया कि उनके पति की छुट्टी मंजूर हो गई थी, जिसके चलते उन्हें बुधवार को घर आना था। करवा चौथ के पर्व पर पति के घर पर रहने से वे बहुत खुश थी, लेकिन शासन ने 30 अक्तूबर तक तक छुट्टी पर रोक लगाने के कारण उनकी छुट्टी निरस्त हो गई, जिस कारण वे घर पर नहीं आ सके। संजू ने बताया कि उसने करवा चौथ पर पूजन करने और कहानी सुनने के बाद अपने पति से वीडियो कॉल कर बात की। रात में वीडियो कॉल से पति का दीदार कर व्रत पूरा किया।

थानाभवन में हसनपुर लुहारी गांव में व्रत खोलते समय पति अनुज का चेहरा देखती पत्नी दीपा- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें