फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम के आदर्शों को जीवन में अपनाएं

Thu, 06 Apr 2017 12:30 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
cultural - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली/कैराना। आर्य समाज मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसके बाद मर्यादा पुरुषोत्तम रामचंद्र के पवित्र जीवन पर प्रकाश डाला। 
विज्ञापन


गांव लांक स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित यज्ञ के ब्रह्मा डाक्टर कृष्णपाल आर्य और मुख्य यज्ञमान राजेंद्र आर्य रहे। सभी ग्रामीणों ने यज्ञ में आहुति दी। कृष्णपाल आर्य ने लोगों से राम के आदर्श को जीवन में अपनाने का संकल्प दिलाया।

संयोजक राजेंद्र आर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से प्रदेश को अपराध मुक्त कर रामराज जैसी सुंदर शासन व्यवस्था की उम्मीद जताई। सभी ग्रामीणों ने योगी सरकार द्वारा लिए गए अहम फैसलों की सराहना करते हुए देश और प्रदेश में समान शिक्षा लागू करने की मांग की। 
विज्ञापन


ब्रजपाल आर्य, रामपाल आर्य, राजबीर सिंह, रतन सिंह, वेदपाल, वीरपाल, अंकुश, चैन सिंह, धर्मेंद्र, रघुवीर, अर्जुन, रविंद्र, रोहित, जगपाल, मांगेराम, चंद्रपाल, नीटू, अमित, मनोज आदि मौजूद रहे।

उधर, कैराना में रामनवमी के पावन अवसर पर सिद्धपीठ प्राचीन बाला सुंदर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया। मंदिर में सुबह के समय हवन का आयोजन किया। सायंकाल महाआरती के पश्चात मां दुर्गा को 56 भोग लगाया गया। 

सिद्धपीठ प्राचीन बाला सुंदरी मंदिर व आसपास के मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया। सुबह के समय पंडित दिवाकर शास्त्री द्वारा यज्ञ कराया गया। रात आठ बजे मां दुर्गा की महाआरती की गई। महाआरती में सैकड़ों महिला, बच्चे व पुरुष श्रद्धालु झूमते रहे। महाआरती मेें एसपी डॉ अजयपाल शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक भूषण वर्मा, कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। 

जीवन अनमोल, इसे श्रीराम भक्ति में लगाएं  
कैराना। खंद्रावली के प्राचीन शिव मंदिर में नवरात्रों के शुभ अवसर पर शुरू हुई साप्ताहिक राम कथा का बुधवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में अरविंद दृष्टा जी महराज ने कहा कि कथा और सत्संग जीवन में बदलाव के लिए किये जाते है। जीवन का एकमात्र उद्देश्य परमात्मा प्राप्ति होता है।

यह केवल सत्संग के प्रभाव से ही सम्भव है। यह शरीर बहुत मूल्यवान है। हमें इसे राम नाम में लगाना चाहिए। राम नवमीं के शुभ अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में भगवान राम दरबार, भगवान श्री कृष्ण, लक्ष्मी नारायण तथा मां दुर्गा के मंदिरों की आधारशिला कथा व्यास अरविंद दृष्टा जी महाराज ने रखी।

भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सोमपाल सिंह, डा. इंकलाब सिंह, पंडित मुकेश शर्मा, पंडित राजीव शास्त्री, अमित चौहान, ओमबीर सिंह, प्रवीण गर्ग, राकेश गर्ग, विकास शर्मा, राधेश्याम, राजीव शास्त्री, सचिन शास्त्री, धीरेंद्र घीमान, डा. सोमपाल, दिव्यदेव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें