फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट का प्रयोग न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें

विज्ञापन
विज्ञापन
हेलमेट का प्रयोग न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेकर कहा कि जीवन को सुरक्षित रखने के लिए यातायात के नियमों का पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित जीवन के लिए सुरक्षित यात्रा आवश्यक है।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम आवास पर सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए कहा डीएम जसजीत कौर ने कहा कि हेलमेट का प्रयोग न करने वालों, मोटरसाइकिल पर तीन सवारी बैठाने वालों व मानक के अनुसार नियम का पालन न करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। एनएचआई के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सड़कों पर अनाधिकृत कटों को बंद करते हुए रिफ्लेक्टर लगाए जाए। जिससे दुर्घटना की संभावना कम हो सके। उन्होंने जनपद में 22 मार्गों पर गति नियंत्रक बोर्ड लगवाए जाने के निर्देश दिए। जिले में अभी तक हिट एंड रन दुर्घटना के मामले में धनराशि प्रदान नहीं की गई है। हिट एंड रन के मामले में निर्धारित प्रारूप को अस्पतालों में थानों में तहसीलों पर रखा जाए। बैठक में सीएमओ डाक्टर संजय भटनागर, एआरटीओ मुुंशी लाल, जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अभियंता रविंद्र सिंह, जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह, यातायात पुलिस निरीक्षक भंवर सिंह मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें