शामली/कैराना/ऊन। कैराना, शामली और ऊन में आयोजित तहसील दिवस में समस्याओं को अंबार लग गया। 126 शिकायतों में से सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
मंगलवार को कैराना तहसील में आयोजित तहसील दिवस में डीएम ओपी वर्मा ने समस्याएं सुनी। उन्होंने लंबित शिकायतों का 15 दिन में निस्तारण करने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में 40 शिकायतें प्राप्त र्हुइं, जिनमें से मौके पर छह का निस्तारण किया गया। एसपी विजय भूषण, एसडीएम कैराना इंद्रसैन यादव, तहसीलदार अजय राज पांडेय, पुलिस उपाधीक्षक कैराना एवं संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
उधर, ऊन तहसील दिवस में एसडीएम ऊन अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस में कुल 40 शिकायतें प्राप्त हुईं। नायब तहसीलदार जनेश्वर प्रसाद, सीओ झिंझाना एनपी सिंह मौजूद रहे। वहीं, शामली में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित तहसील दिवस में एसडीएम श्याम अवध चौहान ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। तहसील दिवस में कुल 46 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से एक का निस्तारण किया गया। इस अवसर गजेंद्र, ब्रह्मपाल निवासी लिलौन ने आरोप लगाया कि खेत से जेबीसी लगाकर पांच-छह फुट मिट्टी उठवाकर गहरा किया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।
उधर, थाना भवन नगर पंचायत की सदस्य रचना सैनी, लीला राम, उमेश सैनी, कमलेश, पवन निवासी मोहल्ला हाफिज दोस्त थानाभवन ने राजवाहे की भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप लगाया है। टिटौली के मोहल्ला झारखंड के राजवीर सिंह, रामस्वरूप, भगत सिंह, ओमप्रकाश, सतपाल, मांगेराम, अनिल कुमार, भूषण, इंद्रपाल आदि लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर अवगत कराया कि उनके गांव सांसद निधि से खंभे आए हैं। कुछ लोगों इस काम में अड़चन डाल रहे हैं। मौके पर सीओ सिटी निशंाक शर्मा, तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।