फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो खिलाड़ी निशा ने किया नेशनल के लिए क्वालीफाई

विज्ञापन
शामली बीएसएम स्कूल में छात्रा को सम्मानित करते स्कूल प्रबंधक व प्रधानाचार्य - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। सीबीएसई देहरादून जोन की ओर से आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बीएसएम स्कूल की कक्षा दस की छात्रा निशा चौधरी ने अंडर 14 वर्ग में रजत पदक जीतकर सीबीएसई नेशनल के लिए क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 10 से 13 अक्तूबर तक सीबीएसई नार्थ जोन प्रथम की ओर से पीएनएस अरिहंत पब्लिक एकेडमी नजीबाबाद में आयोजित की गई थी। सीबीएसई देहरादून जोन के सभी विद्यालयों की लगभग 300 टीमों मे इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। बीएसएम स्कूल के पांच छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। छात्रा निशा चौधरी ने अंडर-14 में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। इस प्रदर्शन के साथ ही सीबीएसई नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। अन्य प्रतिभागी देव चौधरी, वंश कुमार प्रिंस चौहान और वृक्षित ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्रशिस्त प्रमाण पत्र प्राप्त किया। विद्यालय पहुंचने पर चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, मैनेेजर छाया सिंह, प्रधानाचार्य राजकुमार धीमान ने कोच विकास सैनी व सभी विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें