फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनमैन पर हमले के विरोध में संविदाकर्मी हड़ताल पर रहे

विज्ञापन
कैराना के पंजीठ बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन करते संविदाकर्मी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना (शामली)। पंजीठ विद्युत सब स्टेशन के लाइनमैन पर हमला करने के विरोध में संविदाकर्मी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मामौर निवासी सफात पंजीठ विद्युत सब स्टेशन पर संविदाकर्मी लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। रविवार को गांव मामौर में आरोपियों ने रंजिशन लाइनमैन सफात के सिर में फावड़ा मारकर घायल कर दिया था। डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते लाइनमैन को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया था। सोमवार को कैराना के गांव पंजीठ स्थित विद्युत सब स्टेशन पर विद्युत संविदा कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के महामंत्री रामभूल सैनी के नेतृत्व में संविदा कर्मचारियों ने करीब छह घंटे तक हड़ताल की। प्रदेश महामंत्री रामभूल सैनी ने कहा कि लाइनमैन सफात पर हमला करने वालों के खिलाफ जब तक कोई भी कार्रवाई नहीं होती और हॉस्पिटल में भर्ती लाइनमैन सफात का खर्च विद्युत विभाग नहीं उठाता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बाद में विद्युत संविदा कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश ने मुख्य अभियंता को मांग पत्र भेजा। एसडीओ अतुल यादव ने बताया कि कोतवाली में आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें