जिले में दस मार्च से शुरू हो रहे पल्स पोलियो चक्र के सफल क्रियान्वयन हेतु स्वास्थ्य विभाग ने शहर में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की रैली भी निकाली गई।
शुक्रवार को सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली से जागरूकता रैली का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर संजय भटनागर ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली अस्पताल रोड, हनुमान रोड, मिल रोड आदि मुख्य मार्गों से होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में लगभग 150 आशाओं और आशा संगिनी ने प्रतिभाग किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने आगामी पल्स पोलियो के चक्र के बारे में बच्चों को जानकारी दी। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. नेतराम, एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार, एसीएमओ डॉ. केपी सिंह, चिकित्साधीक्षक डॉ. रमेश चंद्रा, आरआई सहायक दीपक शर्मा, राम ललित वर्मा, डीपीएम आशुतोष श्रीवास्तव, डीसीपीएम फइम अहमद, जिला कोल्ड चेन मैनेजर परवेज तालिब, जयवीर सिंह, अंकित आदि मौजूद रहे।
किशोरियों को खिलाई आयरन की गोली
शामली। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर राजकुमार सागर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को 11 से 14 साल तक के किशोरियों के हीमोग्लोबीन की जांच की और उन्हें आयरन की गोली खिलाई गई। यह अभियान जिले के सभी स्वास्थ्य एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों पर चलाया गया।