फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यदेव के नहीं हुए दर्शन, बर्फीली हवा से ठिठुरे लोग

विज्ञापन
शामली कोहरे में गुजरते वाहन। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
सूर्यदेव के नहीं हुए दर्शन, बर्फीली हवा से ठिठुरे लोग
विज्ञापन

शामली। सर्द मौसम से लोगों को राहत नहीं मिल पाई है। बुधवार को भी दिन निकलते ही आसमान में सुबह हल्का कोहरा छा गया। सुबह दस बजे के बाद कोहरे से राहत मिली। इसके बाद पूरे दिन बादल छाए रहे और सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। धूप न निकलने और करीब छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवा चलने से लोग ठिठुरते रहे। रात का तापमान एक डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। दिन का तापमान स्थिर रहा। बुधवार को दिन का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगले तीन दिन बादलों के साथ कोहरा रहेगा। जिसके चलते रात का तापमान और नीचे जाने की आशंका है। 17 जनवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय होगा।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह में रोडवेज की 30 प्रतिशत आय हुई प्रभावित
यूपी रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान का कहना है कि खराब मौसम के चलते एक सप्ताह में रोडवेज की आय तीस प्रतिशत तक प्रभावित हुई। साफ मौसम में शामली डिपो की बसों की आय 3.40 लाख रुपये प्रतिदिन औसतन रहती है। जो अब 2.50 लाख से 2.60 लाख प्रतिदिन पर सिमट गई है। एक सप्ताह में बरसात और कड़ाकेदार सर्दी के चलते सवारियां कम निकल पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें