भीषण गर्मी और लू चलने से लोग हाल बेहाल है। पिछले तीन दिन में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगने तीन दिन में तपिश बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
मंगलवार को दिन निकलते ही सूर्य देव ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। दोपहर होते ही चिलचिलाती धूप और लू के चलने से हर किसी को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। लोग सिर्फ जरूरी काम के सिलसिले में ही बाहर जाने की हिम्मत जुटा पा रहे है, वह भी सिर और चेहरे को कपड़े से ढक कर। महिलाओं और युवतियों ने धूप से बचने के लिए छाते का प्रयोग किया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि पूरे सप्ताह रिकार्ड तोड़ गर्मी होगी। बुुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा बृहस्पतिवार से लेकर रविवार तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।