राशन डीलर की जांच के लिए पहुंचे पूर्ति निरीक्षक
शामली, जलालाबाद। राशन डीलर के खिलाफ डीएम से की गई शिकायत पर शुक्रवार को जांच के लिए पूर्ति निरीक्षक ने कस्बे में पहुंचे।
नगर पंचायत के सभासद नाजिम मलिक के नेतृत्व में सभासदों ने डीएम से मिलकर राशन डीलर शाहिदा की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि राशन डीलर पति उपभोक्ताओं को कम राशन देता है। विरोध करने पर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करता है। जिसकी जांच के लिए डीएम पूर्ति निरीक्षक शामली को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। पूर्ति निरीक्षक शामली दीपा वर्मा ने जलालाबाद के मोहल्ला मोहम्मदी गंज, कुरैशीयान चौक, पर पहुंचकर पीड़ित राशन उपभोक्ताओं के बयान लिए। जिसमें सनव्वर, शकील, किश्वर, महबूब, शमीम, इदरीश आदि ने पूर्ति निरीक्षक के सामने अपने बयान दर्ज कराए।
उन्होंने राशन डीलर पर कम राशन देने का आरोप लगाया। पूर्ति निरीक्षक ने पीड़ित उपभोक्ताओं के बयान दर्ज कर जांच रिपोर्ट डीएम को देने की बात कही है। सद्दाम चौधरी, अंकुर पूर्ति विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। सभासद नाजिम मलिक, अर्जुन रावड़ा, अफजाल, राशिद, इस्तखार, चौधरी अजीम बेग, पप्पू, सोनू भी मौजूद रहे।