फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सुबह को निकली धूप, दोपहर बाद छाए बादल, तापमान तीन डिग्री गिरा

Mon, 06 Apr 2026 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में सुबह को धूप निकली और दोपहर बाद बादल छाए रहे। इसके चलते अधिकतम तापमान में तीन और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई। बादल छाने से किसान चिंतित है।
विज्ञापन

मौसम में बार-बार बदलाव आ रहा है। कभी बारिश तो कभी धूप तो कभी बादल छा रहे हैं। इस मौसम में गेहूं की फसल के नुकसान होने की आशंका बनी है। पिछले महीने तेज हवा के साथ हुई बारिश से गेहूं की फसल जमीन पर गिरने से किसानों को नुकसान हुआ था। अब मौसम में नमी होने के कारण गेहूं की फसल पूरी तरह से नहीं पक पा रही है। किसान रंजीत सिंह और अक्षय देशवाल का कहना है कि मौसम साफ होने पर गेहूं की कटाई शुरू की जाएगी। गेहूं की कटाई के बाद अगर बारिश होती है तो फसल को नुकसान होने की आशंका रहती है।
रविवार को सुबह धूप निकली, लेकिन दोपहर बाद फिर बादल छा गए। हवा की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटा रही। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस कम होकर 32 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 20 डिग्री सेल्सियस रहा। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता ने बताया कि सोमवार को बादल छाने व दोपहर में धूप निकलने से मौसम के मिश्रित रहने के आसार है। मंगलवार व बुधवार को बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें