फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे दिन बादलों में छिपा रहा सूरज

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे दिन बादलों में छिपा रहा सूरज
विज्ञापन

शामली। मौसम में एक बार फिर बदलाव हुआ है। बृहस्पतिवार की सुबह कोहरा छाया रहा। इसके बाद पूूूूरे दिन सूरज बादलों में छिपा रहा। धूप नहीं निकलने से गलन बढ़ गई। कड़ाके की सर्दी के कारण बाजार सुनसान पड़े रहे। बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से निकले।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान स्थिर रहा। रात का पारा दो डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 19 और रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया। पूूूूरे दिन 8 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने से मौसम ठंडा हो गया। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। शुक्रवार, शनिवार को बादल छाए रहेंगे। रविवार के बाद मौसम में सुधार होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें