फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों में छिपा सूरज, दिनभर चली शीतलहर

विज्ञापन
शामली सर्दी में गुजरती युवतियां - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। पिछले 24 घंटे में 18 एमएम बारिश होने और आठ किमी प्रति घंटे से बर्फीली हवा चलने शुक्रवार को जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। बादलों में सूरज छिपा रहने से पूरे दिन सर्दी में लोग ठिठुरते रहे। दिन के तापमान में एक डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम स्थिर रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह शुरू हुई बारिश मध्य रात तक रुक रुककर जारी रही। शुक्रवार को दिन निकलते ही आकाश में बादल छाए रहे। बादलों में पूरे दिन सूरज छिपा रहा। धूप न निकलने से पूरे दिन सर्दी में लोग ठिठुुुुुरते रहे। आठ किमी प्रतिघंटे बर्फीली हवा चलने से मौसम ठंडा बना रहा। दोपहर एक बजे के हल्की धूप निकली, लेकिन उसमें कोई राहत नहीं मिली। दिन का अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम का मिजाज बदलने से बाजारों की रौनक गायब रही। पूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अबुंज कुमार का कहना है कि बृहस्पतिवार को सुबह से लेकर मध्य रात्रि तक रुक रुक कर 18 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शनिवार और रविवार को आकाश में बादल, कोहरा और धूप निकलने से मौसम का मिजाज बदलेगा। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार और रविवार को आकाश में बादल - कोहरा और धूप निकलने से मौसम मिश्रित रहेगा।
विज्ञापन

मौसम का घटता बढ़ता तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
14 जनवरी 17 09 डिग्री सेल्सियस
15 जनवरी 17 09 डिग्री सेल्सियस
16 जनवरी 15 09 डिग्री सेल्सियस

शामली सर्दी में गुजरती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली में फैला कोहरा- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें